Ro no D15139/23

किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

 

*- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*

 

*- किसानों को धान परिवहन में समय एवं व्यय की होगी बचत*

 

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2026। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में राजनांदगांव जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन नवीन उपार्जन केन्द्रों की स्थापना से जिले के 18 हजार 608 पंजीकृत किसानों को अपनी उपज नजदीकी केन्द्रों में विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। किसानों को धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनके समय, श्रम एवं परिवहन व्यय की बचत होगी।

जिले में विगत वर्ष कुल 96 धान उपार्जन केन्द्र संचालित थे। किसानों की सुविधा एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों की स्थापना की गई है। इससे जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की कुल संख्या बढ़कर 122 हो गई है। नवीन केन्द्रों की स्थापना से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में ही समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

*विकासखंडवार नवीन धान उपार्जन केन्द्र -*

 

जिले में स्थापित 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में राजनांदगांव विकासखंड के आरला, खैरझिटी, धर्मापुर, नवागांव, बोईरडीह, चवरढाल एवं मासूल शामिल हैं। इसी प्रकार डोंगरगांव विकासखंड के आसरा, बन्हनीभाठा, बुदुभरदा बनहरदी, मचानपार, मोहड़ एवं हरदी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के कारूटोला, कुरुभाठ, खड़झुड़ी, झण्डातलाब, पिपरिया, पीपरखारकला, भानपुरी, मुढिय़ा, रूवांतला एवं सीतागोटा तथा छुरिया विकासखंड के केसाल, घुपसाल एवं बूचाटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। नवीन धान उपार्जन केन्द्रों की स्थापना से किसानों को अपनी उपज विक्रय करने के लिए दूरस्थ केन्द्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे धान परिवहन में होने वाले अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी तथा किसानों को समय की बचत के साथ सुविधा भी मिलेगी। साथ ही पूर्व से संचालित उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ का दबाव कम होगा और धान खरीदी व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

    *- राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रुपए से घटकर लगभग शून्य*   *- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रुपए की…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप