Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*

 

*- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को टोकन जारी*

 

*- जिले के 117 उपार्जन केन्द्रों में 32 हजार 475 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी*

 

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राजनांदगांव जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में 15 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जाएगी। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले में इस वर्ष कुल 122 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर 2026 के लिए जिले के 117 उपार्जन केन्द्रों में 805 किसानों को कुल 32 हजार 475 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के कुल 1 लाख 35 हजार 167 किसानों का पंजीयन किया गया है। विगत वर्ष जिले में 1 लाख 32 हजार 233 किसान पंजीकृत थे। इस प्रकार इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में 2 हजार 934 अधिक किसानों का पंजीयन हुआ है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। विगत वर्ष जिले में 96 धान उपार्जन केन्द्र संचालित थे, जबकि इस वर्ष 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों की स्थापना के साथ इनकी संख्या बढ़कर 122 हो गई है। इससे किसानों को अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। जिले में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए उपार्जन केन्द्रों में बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था एवं धान के सुरक्षित भंडारण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों को निर्धारित तिथि पर अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

    *- राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रुपए से घटकर लगभग शून्य*   *- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रुपए की…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप