Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में भौतिक सत्यापन का कार्य गंभीरतापूर्वक करें नोडल अधिकारी : कलेक्टर

– 31 जनवरी तक होगी धान खरीदी
– एचएमपीवी वायरस से सावधानी रखने की जरूरत
– स्वास्थ्य विभाग एवं टीम को सजग रहने के दिए निर्देश
– ग्रामों में पानी की कमी को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत
– प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
– साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 07 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिन ग्रामों में जल संकट की स्थिति है, वहां जल संसाधन, सीएससीबी, क्रेडा, खनिज विभाग तथा जनपद सीईओ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए उन ग्रामों में जल संकट की स्थिति को दूर करने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। किसानों को धान फसलें अन्य फसल लेने के लिए अन्य विभाग मनरेगा, खनिज विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग रणनीति तैयार करें। आने वाले समय में सरफेस वाटर की दिशा में विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है। जल संरक्षण के लिए नागरिकों के प्रयास के साथ ही पौधरोपण, स्वच्छता तथा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियतापूर्वक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक धान खरीदी का कार्य किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी इसके लिए भौतिक सत्यापन गंभीरतापूर्वक करें। धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है। सभी नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से लगातार धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में निर्वाचन की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें प्रशिक्षण देना है। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि एचएमपीवी वायरस कोविड-19 वायरस की तरह ही एक संक्रमण है, जो श्वसन तंत्र को प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित करता है। उन्होंने इसके मददेनजर स्वास्थ्य विभाग एवं टीम को सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचएमपीवी वायरस से नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। वायरस से बचाव के लिए सभी को सर्तक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके प्रति जागरूक रहते हुए सभी कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए सावधानी रखेंगे। उक्त बातें कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में सभी विभागों के कार्य को डिजिटल तरीके से करने के लिए ई-ऑफिस अंतर्गत कार्यों को डिजिटल तरीके से किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विगत 1 वर्ष में स्वीकृत कार्य तथा प्रगतिरत कार्यों व योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी पोर्टल में सभी निर्माण विभाग एवं अन्य विभाग समय पर एण्ट्री करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालय पर सभी समय पर पहुंचेंगे तथा शासन की योजना अंतर्गत जनसामान्य को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसामान्य से मिलने के लिए निर्धारित दिन में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को हिदायत दी कि बजट, पेट्रोल, विद्युत, निर्माण संबंधी कार्यों के प्रस्ताव अपने विभागों को भेज देंगे तथा समय पर देयकों का भुगतान सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्व शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य तक सेचुरेशन के लिए कार्य करें। उन्होंने अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधितों पर जिला बदर की कार्रवाई करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जब भी निरीक्षण के दौरान फिल्ड में जाएंगे, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल जरूर जाएं तथा फिडबैक लें। उन्होंने कहा कि इससे वहां और बेहतर कार्य हो सकेंगे। जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अप्रैल माह में आवास के कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने एचएमपीवी वायरस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संक्रमण के लक्षण कोविड-19 संक्रमण के समान है। इस बीमारी से बचाव के लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानी रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बच्चे एवं बुजुर्गों तथा अस्थमा के मरीजों को सावधानी रखने की जरूरत है। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    क्वांर नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर

      – संभागायुक्त ने डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में ली बैठक – दुकानों का होगा सेफ्टी ऑडिट, प्लास्टिक मुक्त डोंगरगढ़ के लिए सहयोग की अपील…

    Read more

    ग्राम गठुला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान* *- बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति किया जागरूकता*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर