Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

– पहले दिन 726 किसानों से 26 हजार 361 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी*

 

*- टोकन प्राप्त करने वाले 89.19 प्रतिशत किसानों ने पहले दिन ही बेचा धान*

 

राजनांदगांव 15 नवम्बर 2026। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में पहले दिन किसानों में अपनी उपज बेचने उत्साह दिखा। धान खरीदी के पहले दिन जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में 726 किसानों से कुल 26 हजार 361.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं टोकन की सुविधा से किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। जिले में धान खरीदी के पहले दिन 118 उपार्जन केन्द्रों के लिए कुल 814 टोकन जारी किए गए थे। इनमें से 27 टोकन समितियों के माध्यम से जारी किए गए। वही 787 किसानों ने मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं टोकन प्राप्त किया। जारी टोकन के माध्यम से कुल 32 हजार 655.60 क्विंटल धान विक्रय के लिए पंजीयन किया गया था। इनमें से 726 किसानों ने पहले दिन ही उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर अपना धान विक्रय किया। इस प्रकार टोकन प्राप्त करने वाले 89.19 प्रतिशत किसानों ने पहले दिन ही अपनी उपज का विक्रय किया।

जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में डिजिटल सुविधाओं का भी प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने वाले 702 किसानों से 25 हजार 548 क्विंटल धान की खरीदी की गई। वहीं समितियों द्वारा जारी टोकन के माध्यम से 24 किसानों से 813.20 क्विंटल धान खरीदा गया। मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की सुविधा किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इससे किसानों को अपनी सुविधानुसार टोकन प्राप्त करने एवं निर्धारित तिथि पर धान विक्रय करने में आसानी हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

  • Related Posts

    अवैध रूप से धान विक्रय का प्रयास, 36 क्विंटल धान जप्त

    *धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा में जांच के दौरान मिली अनियमितता*   *कृषक के खेत में धान की फसल खड़ी होने के बावजूद दूसरे व्यक्ति का धान बेचने का मामला आया…

    Read more

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप