Ro no D15139/23

शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लोगों को लाभ मिले, हितग्राहियों से संपर्क कर फीडबैक लें: संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

संभागायुक्त की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक, प्रशासनिक कसावट लाने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर । सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवपदस्थ संभागायुक्त ने शासन की मंशानुरूप महत्वकांक्षी शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय समय पर स्वयं हितग्राहियों से संपर्क कर फीडबैक लें जिससे योजनाओं का बेहतर संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों का सघन निरीक्षण कर अधीनस्थों को शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहें और आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फील्ड भ्रमण पर फोकस करें।
संभागायुक्त ने अधिकारियों को प्रशासनिक कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड भ्रमण के साथ विभाग आगामी 3 महीने का लक्ष्य निर्धारण करें जिसके अनुरूप विभाग द्वारा विकास की उपलब्धि हासिल की जाएगी। इसी तरह उन्होंने चार वर्षीय कार्ययोजना भी तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस पैरामीटर बनाएं जिसके आधार पर योजनाओं और कार्यक्रमों में अपने परफॉर्मेंस का आकलन करें। उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के नाते विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण, मानव संसाधन संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, कानून व्यवस्था, योजनाओं का आम जन तक लाभ पहुंचाना और योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार पर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त विकास श्री आरके खूंटे एवं समस्त संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

      0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, कहा : कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार *रायपुर।* भारतीय…

    Read more

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम