Ro no D15139/23

हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात

दुलदुला में पहली बार शुरू हुई गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती

दीपावली पर पहली तुड़ाई से कोरबा में ₹8 हजार के फूलों की बिक्री

जशपुरनगर 08 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में किसानों को खेती के नए एवं लाभकारी विकल्पों से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत दुलदुला क्षेत्र की महिला किसानों ने पहली बार गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती शुरू कर सफलता की नई राह खोली है।

हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के तहत जिला प्रशासन के सहयोग एवं सीएसओ हर्षा ट्रस्ट के सहयोग से जनपद पंचायत दुलदुला क्षेत्र में महिला किसानों को आजीविका संवर्धन से जोड़ने के लिए यह अभिनव पहल की गई है।

इसके माध्यम से महिला किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

दीपावली पर्व के अवसर पर 5 नवंबर 2026 को महिला किसानों द्वारा उत्पादित गेंदा फूलों की पहली तुड़ाई की गई।

इसके बाद फूलों को बिक्री के लिए कोरबा भेजा गया, जहां महिला किसानों को कुल 8 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। दुलदुला क्षेत्र में पहली बार व्यावसायिक स्तर पर गेंदा फूल का उत्पादन एवं विपणन महिला किसानों के लिए उत्साहजनक उपलब्धि साबित हुआ है।

पारंपरिक खेती के साथ बढ़ेंगे आय के नए अवसर

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए साधनों से जोड़ना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करना है। गेंदा फूल की खेती से महिला किसान त्योहारों एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगी।

हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के माध्यम से जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल से क्षेत्र की अन्य महिला किसानों को भी व्यावसायिक फूलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

यह पहल महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका संवर्धन का सकारात्मक उदाहरण बन रही है।

आने वाले समय में इससे जशपुर जिले में व्यावसायिक फूलों की खेती को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    छोटी दिवाली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित गृह निवास के मुख्य द्वार पर प्रज्ज्वलित किए दीप

    प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुरनगर 08 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छोटी दिवाली के पावन अवसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।   आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत