Ro no D15139/23

छोटी दिवाली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित गृह निवास के मुख्य द्वार पर प्रज्ज्वलित किए दीप

प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुरनगर 08 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छोटी दिवाली के पावन अवसर पर बगिया स्थित अपने गृह निवास के मुख्य द्वार पर धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। दीपों की जगमगाती रोशनी के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार का जीवन आनंद, उल्लास और मंगल से परिपूर्ण हो तथा सभी के घर-आंगन में सुख और समृद्धि का वास हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर-आंगन को खुशियों और प्रकाश से आलोकित करे। समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करे। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे।

  • Related Posts

    हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात

    दुलदुला में पहली बार शुरू हुई गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती दीपावली पर पहली तुड़ाई से कोरबा में ₹8 हजार के फूलों की बिक्री जशपुरनगर 08 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।   आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत