Ro no D15139/23

लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सावधान करने चलाया जाएगा विशेष अभियान

शत प्रतिशत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड  का दिलाएं लाभ- कलेक्टर
कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बैंक शाखाओं के मैनेजरों को किया सम्मानित
जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन

 जशपुरनगर 09 जनवरी 2025/ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में हुआ। इस बैठक में कलेक्टर ने बढ़ते हुए वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए जिले के लोगों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जिले के हाट बाजारों, मेलों, उत्सवों आदि में नुक्कड़ नाटक, गीत, पाम्पलेट वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक करने को कहा। इन कार्यक्रमों में जय हो स्वयंसेवकों, एनसीसी, स्काउट गाइड के कैडेट एवं बीसी सखियों को भी जोड़ने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने जिले में बैंकों के डिजिटल कव्हरेज बढ़ाने तथा जिले के विकास हेतु निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के द्वारा विभिन्न नवीन परियोजनाओं में भागीदारिता हेतु बैंकों को आमंत्रित किया। उन्होंने जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। केसीसी के द्वारा अधिक से अधिक पशुपालकों, मत्स्यपालकों, वनाधिकार पट्टा हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं शत प्रतिशत किसानों के लिए केसीसी निर्माण के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों का प्राथमिकता के आधार पर केसीसी निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अधिक से अधिक रोजगार मूलक प्रशिक्षण लोगों को देने को कहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुद्रा योजना, मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, स्वनिधी योजना एवं अन्य हितग्राही मूलक ऋण योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बैंक शाखाओं के मैनेजरों को सम्मानित भी किया। इस बैठक में आरबीआई के एलडीओ मैनेजर सदानंद बास्के, अग्रणी बैंक प्रबंधक वाल्टर बेंगरा सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं पशुपालन, बिहान, मत्स्यपालन, अंत्यावसायी, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, नगरीय निकाय के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी