Ro no D15139/23

आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले मेसर्स झूलेलाल कृषि सेवा केंद्र में खाद बिक्री पर लगा प्रतिबंध

अम्बिकापुर 09 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार  एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग की टीम द्वारा अम्बिकापुर के कृषि सामग्री विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उर्वरक निरीक्षक अम्बिकापुर श्री जे.आलम एवं उनकी टीम द्वारा विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम सोहगा स्थित मेसर्स झूलेलाल कृषि सेवा केंद्र के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम व उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन कर व्यापार किया जा रहा था। जिसमें क्रेता को कैश क्रेडिट मेमो जारी न करना, उर्वरक भण्डारण वितरण पंजी का संधारण न करना, बोर्ड पर उर्वरक स्कंध व बिक्री दर का प्रदर्शन न करना, पौश मशीन से भौतिक स्कंध का मिलान नहीं, अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र स्पष्ट दिखने वाले स्थान पर न पाया जाना एवं भूमिहीन किसानों को अंगुठा लगवाकर यूरिया खाद की बिक्री के साथ- साथ अन्य अनियमितता पाई गई। जिस पर उर्वरक निरीक्षक जे. आलम एवं उनकी टीम द्वारा बडी कार्यवाही करते हुए परिसर में उपलब्ध खाद की बिक्री पर 21 दिनों के लिए तत्काल प्रतिबंध लगाया गया।
  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत