Ro no D15139/23

जमाने से कदम से कदम मिलाकर चलने की शुरूआत पहाड़ी कोरवा बंधन ने की पक्के मकान के साथ

जंगल के करीब रहकर भी कीड़े-मकोड़ों या जानवरों का डर अब नहीं सताता
 

अम्बिकापुर 09 जनवरी 2025/ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से आने वाले बंधन का पक्का मकान बन गया है। बंधन कहते हैं कि आज दुनिया आगे बढ़ रही है, हमें भी जमाने से कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और इसकी शुरूआत पक्के घर से कर रहे हैं। शासन ने हमें और हमारे जैसे कई परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि इसमें सहयोगी बनें। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को आज अपना खुद का पक्का मकान मिल रहा है।
बंधन बताते हैं कि मेहनत-मजदूरी कर जीवन बिताने वाले लोगों के लिए स्वयं के मकान का सपना देखना भी सोच से परे था, पर आज प्रधानमंत्री आवास योजना उस सपने को पूरा कर रही है।
बंधन आगे बताते हैं कि उन्हें जब पीएम जनमन योजना की जानकारी मिली तो उसके बारे में जानने की उत्सुकता जगी। फिर पता चला कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जोड़कर ये एक योजना बनी है जिसमें हमारी तरह विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों को उनके बसाहट क्षेत्रों में घर, पानी, बिजली, सड़क जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों की मदद से आवेदन किया और उन्हें मकान बनाने हेतु वर्ष 2023-24 में स्वीकृति मिली। देखते ही देखते उनका एक सुंदर सपनों का घर बनकर तैयार हो गया। पहले कच्चे घर में बरसात के दिनों में पानी टपकने, दीवारों में सीलन, कीड़े-मकोड़े की समस्या बनी रहती थी। वहीं हर मौसम में अलग-अलग समस्या का सामना करते जीवन गुजर रहा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम जैसे गरीबों के उत्थान के लिए जो योजनाएं लेकर आए हैं, उनसे हमें बड़ी राहत मिली है। मैं तो अपने सगे-सम्बन्धियों, आस-पड़ोसियों को भी योजनाओं के बारे में बताता हूं, ताकि वो भी लाभान्वित हो सकें।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) विष्णु के पाती पाकर खुश हुईं लखपति दीदी सूरज यादव, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार छोटे से चाट ठेले से शुरू किया स्वरोजगार, आज होटल संचालन से बनीं आत्मनिर्भर

      बिहान योजना से मिली आर्थिक मजबूती, समूह से ऋण लेकर छुड़ाई गिरवी जमीन, अब बनवा रही हैं अपना पक्का घर अम्बिकापुर 05 नवम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    अम्बिकापुर 05 नवम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयों में गठित स्वीप…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?