Ro no D15139/23

कलेक्टर भोसकर पहुंचे नवोदय स्कूल, छात्र-छात्राओं की आवासीय सुविधाओं को बढ़ाने तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने अधिकारियों को दिए निर्देश

धान संग्रहण केंद्र और चावल गोदाम का भी किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर 09 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने गुरुवार को अम्बिकापुर के ख़लीबा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बैठक कर सभी से चर्चा की और छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक और आवासीय जरूरतों को जाना, जिसमें प्राचार्य द्वारा अतिरिक्त तीन कक्ष की आवश्यकता संज्ञान में लाने पर कलेक्टर श्री भोसकर ने तत्काल प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने आरईएस के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह पानी की समस्या के समाधान हेतु पीएचई विभाग को परिसर में बोरवेल हैंडपंप सहित खनन करने और छात्र छात्र के खेल कूद की सुविधा हेतु मैदान के समतलीकरण हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया। इसी तरह बच्चों को स्वस्थ्य जीवन के प्रति प्रेरित करने परिसर में ओपन जिम तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री भोसकर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनसे सीधे बात की और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

धान संग्रहण केंद्र और चावल गोदाम का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री भोसकर ने औचक निरीक्षण की कड़ी में धान संग्रहण केंद्र चिखलाडीह का भी निरीक्षण किया और धान उठाव की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लोधिमा स्थित चावल गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं अपने समक्ष चावल की गुणवत्ता का अवलोकन किया। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चावल संग्रहण हेतु वन विभाग के गोदामों का उपयोग किया जा रहा है। यहां पांच गोदाम हैं, प्रत्येक गोदाम की क्षमता 3200 मीट्रिक टन है। कलेक्टर श्री भोसकर ने यहां सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ मार्कफेड श्री अरुण विश्वकर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपाट में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 29 मई 2026/   संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नया रायपुर अटल नगर (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैनपाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन…

    Read more

    तहसील लुण्ड्रा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते दो हाईवा जप्त

      अम्बिकापुर 29 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी