Ro no D15139/23

नेत्रदान कर दूसरों की मदद के लिए आगे आया परिवार सीएमएचओ डॉ पीएस मार्को ने आमजनों से भी नेत्रदान करने अपील की

अम्बिकापुर 09 जनवरी 2025/ बुधवार को नोडल एवं नेत्र दान अधिकारी डॉ रजत टोप्पो, नेत्र विभाग शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉ अभिजीत जैन एवं उनकी टीम डॉ डोमन साहू, डॉ दीपा वाधवानी, नेत्र सहायक अधिकारी श्री रमेश घृतकर द्वारा अम्बिकापुर के नमनाकला निवासी स्व. श्री ओम प्रकाश भारती उम्र 60 साल के एक पेयर नेत्र दान के रूप में प्राप्त किये गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस मार्को ने इस हेतु मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हुए, उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। आगामी दिनों में दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को इस नेत्र दान से रोशनी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आंखों का दान महादान है। लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। यह नेत्र विभाग शासकीय चिकित्सालय अम्बिकापुर एवं राष्ट्रीय अंधत्व कार्यकम की सफलता है। डॉ मार्को ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में आगे आएं। हम सबको मिल कर इस अभियान को सफल बनाना है तथा कर्नियल-जनित अंधत्व को सरगुजा एवं छत्तीसगढ़ से दूर भगाना है।

  • Related Posts

    जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ संविधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

      अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान के प्रति जागरूकता एवं जल संरक्षण…

    Read more

    खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

    पेड़ कटाई का काम जल्द होगा शुरू, तीन से छह महीनों में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा पूरा सड़क निर्माण का काम रात में भी जारी अम्बिकापुर 26 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?