रायपुर, 10 जनवरी 2025/ शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कौशल परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। शीघ्र लेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद सचिव ने बताया कि विभिन्न गति की कौशल परीक्षाओं में से ‘अंग्रेजी‘ मुद्रलेखन गति 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 18 जनवरी शनिवार को तथा 19 जनवरी रविवार को ‘हिन्दी‘ मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से 9 चयनित परीक्षा केन्द्रों पर तकनीकी कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आयोजित की जाएगी। उपरोक्त तिथियों में आयोजित परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थी परिषद की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। विभिन्न तिथि में आयोजित परीक्षाओं के लिए केवल नवीन प्रवेश पत्र ही मान्य होगा।
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
*जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी* *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…
Read more








