Ro no D15139/23

(रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल के निर्णय के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य 1 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे।

यह परीक्षाएं प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मंडल द्वारा जारी निर्देशों की प्रति आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी अपलोड कर दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य मंडल की वेबसाइट से दिशा-निर्देश प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में प्रायोगिक परीक्षाओं एवं प्रायोजना कार्य का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 
रायपुर जिले में आज हुई 13 हजार 8 सौ 28 क्विंटल धान खरीदी

रायपुर, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 397 किसानों से 13 हजार 8 सौ 28 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 1178 किसानों से 36 हजार 228 क्विंटल 40 किलोग्राम की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी