Ro no D15139/23

बगीचा एसडीएम ने कांसाबेल तहसील के पटवारी हल्का नं. 16 बांस बहार को किया निलंबित

समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित होने पर हुई कार्यवाही

जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/ बगीचा एसडीएम श्री ऋतुराज बिसेन ने कांसाबेल तहसील के पटवारी हल्का नं. 16 बांस बहार श्री अमित कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
एसडीएम ने आज 10 जनवरी 2025 को तहसील कार्यालय कांसाबेल में पटवारी की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पटवारी हल्का नं. 16 बांसबहार श्री अमित कुमार चौहान द्वारा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित एवं शासन के महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में योगदान नहीं किया जाना पाया गया। जो कि उनके स्वेच्छाचारितापूर्ण व्यवहार एवं कदाचार की श्रेणी में आता है तथा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही प्रतीत होती है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण श्री अमित कुमार चौहान, हल्का पटवारी, हल्का नं.-16 बांसबहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार सन्ना निर्धारित किया किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न

    जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन

    27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के किसानों को आर्थिक रूप…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर