Ro no D15139/23

पोंगरो में जीआईएस आधारित आईएनआरएम कार्यशाला हुआ संपन्न

जिला पंचायत सीईओ ने जल संवर्धन के महत्व के प्रति लोगों को किया जागरूक
जल और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की तकनीकों को बेहतर तरीके से समझने स्थानीय क्षेत्रों का किया गया दौरा

जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंगरो में जीआईएस आधारित आईएनआरएम योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्व सहायता समूहों और समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने  कार्यशाला के दौरान जल संरक्षण और संसाधनों के सतत प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को जल संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने क्षेत्रीय भ्रमण के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न फसल उत्पादन के तरीकों से अवगत कराया और अधिक आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और सतत विकास के लिए योजनाएं बनाना न केवल जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
कार्यशाला में श्री आशुतोष नंदा और पलाश अग्रवाल ने प्रतिभागियों को पोंगरो क्लस्टर के विभिन्न गांवों के जीआईएस नक्शों का उपयोग सिखाया। जिससे वे जल और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की तकनीकों को बेहतर तरीके से समझ सकें। व्यावहारिक अनुभव के लिए स्थानीय क्षेत्रों का दौरा भी कराया गया। इस कार्यशाला में जनपद सीईओ कांसाबेल श्री प्रमोद सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्री मिथिलेश पैकरा,  पीआरआईएफ के सदस्य श्री आशुतोष नंदा, पलाश अग्रवाल, अरूल सिंह, दिव्या प्रियदर्शनी, सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जशपुर जिले के अधिकारियों और ग्रामीणों को जल व प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में दक्ष बनाना और सतत विकास की दिशा में प्रभावी योजनाएं तैयार करना था। इसके सफल आयोजन ने जशपुर जिले में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा है।

  • Related Posts

    12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न

    जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन

    27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के किसानों को आर्थिक रूप…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर