Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित भवन का किया अवलोकन

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात
– पक्का आवास निर्माण से जीवन में स्तर में बदलाव के बारे में ली जानकारी
राजनांदगांव 10 जनवरी 2025। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जिले के प्रवास के दौरान  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आवास निर्माण कार्यों का भ्रमण किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित भवन का अवलोकन किया। उन्होंने श्री भानू साहू, श्री ननचू राम साहू, और श्री बल्दुराम साहू को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बने पक्के आवास का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम सुंदरा में पूर्ण आवासों के भ्रमण के दौरान हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास निर्माण से जीवन में स्तर में बदलाव के बारे में जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से लाखों परिवारों को उनके सपनों का घर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हो रहे सभी आवास निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गांवों में जो आवास निर्माण किए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता और समय पर निर्माण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरत मंद परिवार को आवास सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर राज्यपाल से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों ने बताया कि उनके मकान कच्चे और खपरैल के थे, जिन्हें बंदरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता था इससे उन्हें बारिश के दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जब से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पक्का आवास निर्मित हुआ है तब से उन्हें इस समस्या से निजात मिली है और पूरा परिवार खुशी से जीवन बिता रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हीना अनिमेष नेताम, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

      राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।…

    Read more

    – एक शौचालय ने बदली पूरे परिवार की सोच

      – स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से  रजनी देवांगन के परिवार को मिला स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट