Ro no D15139/23

जरूरतमंदों तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ, ये मूक-बधिर दंपति हैं इसका प्रमाण

मिला अपना पक्का आशियाना, बोलकर ना सही मुस्कुराते चेहरे और हाथ जोड़कर जताया आभार

अम्बिकापुर 10 जनवरी 2025/ शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं कैसे जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाती है, इसका असर एक मूक-बधिर दंपति के जीवन में दिखाई देता है, अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 03 में रहने वाले इस दंपति, श्रीमती जयंती दास और श्री बैकुंठ दास के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ है।

जन्म से मूक-बधिर रहे दंपत्ति को मिला उनका आशियाना
जन्म से मूक-बधिर रहे जयंती दास और बैकुंठ दास के जीवन में रोजमर्रा की चीजों के लिए ही काफी मेहनत करनी पड़ती थी, ऐसे में घर बना पाना तो ना मुमकिन ही था, जिससे उनकी जीवनशैली में बहुत बड़ा सुधार आया है। पहले कच्चे मकान में समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए घर में सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहे हैं।

हितग्राही मूलक योजनाओं से जीवन हुआ आसान

शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से मूक-बधिर दंपति का जीवन अब पहले से कहीं आसान कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से न केवल आवास मिला, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धा पेंशन और निःशुल्क खाद्यान्न जैसी अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। यह योजना उनके जीवन में एक नया सवेरा लेकर आई है। जिससे आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

योजनाओं से लाभान्वित दंपति हुए भावुक
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं ने मूक-बधिर दंपति के जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। इस दंपति से जब शासन की योजनाओं को लेकर इशारे में सवाल किए गए तो परिवार काफी भावुक हो गया, दोनों हाथ जोड़कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के उन्होंने शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत