Ro no D15139/23

स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हुई प्रीति

समूह के माध्यम से मुद्रा लोन 1 लाख रुपए की लागत से शुरू की श्रृंगार दुकान
प्रतिदिन 1 हजार तक की हो रही आमदनी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 11 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर  स्वरोजगार से निरंतर जुड़ रही है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती प्रीति गुप्ता ने शुरू किया स्वयं का श्रृंगार दुकान
श्रीमती प्रीति गुप्ता ने बताया कि वह बगीचा विकासखण्ड मुख्यालय से 12 कि.मी. के दूरी पर स्थित ग्राम बुढ़ाडांड़ की निवासी है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले वह समूह से जुड़ी नहीं थी। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके बाद वह समूह में जुड़ी और उससे 1 लाख रूपए का समूह के माध्यम से मुद्रा लोन मिला। उस लोन के राशि से प्रीति गुप्ता ने अपने गांव बुड़ाडांड़ से 12 किलोमीटर की दूर पर स्थित बगीचा में श्रृंगार दुकान खेली है।
उन्होंने बताया कि समूह में जुड़ने से पहले उन्हें लोन में पैसा मिलने में परेशानी हो रही थी। समूह से जुड़कर उन्हें मुद्रा लोन के माध्यम से 1 लाख रूपए की राशि मिली है। जिससे वे अपना श्रृंगार की दुकान चला रही है। उन्होने बताया कि दुकान खोले हुए चार माह से अधिक हो गई है। प्रतिदिन 4 से 5 हजार तक के सामान की बिक्री हो जाती है। जिससे उनको प्रतिदिन 1 हजार तक की शुद्ध लाभ हो रही है। प्रीति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आया है उनके पास पैसे आने लगे है जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो गया है।  इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।
प्रीति ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी को समूह में जुड़ना चाहिए और  छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। प्रीति ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है अब वह घर से बहार आने-जाने लगी है बैंक सहित अन्य बाहरी कामों को स्वयं से कर पाती है। इस प्रकार अब प्रीति समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो गई है। इस प्रकार वह  छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ उठा रही है।

  • Related Posts

    (जशपुर जिला समाचार )पाकर गांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई पत्थलगांव के विघुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित

    हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना आर्थिक सहारा महतारी वंदन योजना से सरिता यादव बनीं आत्मनिर्भर, आय बढ़ने से परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी जशपुरनगर…

    Read more

    नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत

    कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरीरू जिला पंचायत सीईओ जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी