Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्र खड़गांव के भौतिक सत्यापन में धान के स्टॉक में मिली कमी, धान खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर निलंबित

जिले के विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र खड़गांव के धान खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को धान के स्टॉक में हेराफेरी करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।

अम्बिकापुर 15 जनवरी 2025/ उप आयुक्त एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अंबिकापुर ने बताया कि धान खरीदी केंद्र खड़गांव का भौतिक सत्यपान 14 जनवरी 2025 को खाद्य अधिकारी सरगुजा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें धान का स्टॉक 2291.20 क्वि. कमी पाई गई। शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के इस मामले में कलेक्टर सरगुजा के नीरेश पर धान खरीदी प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल भगत को तत्काल निलंबित कर धान उपार्जन केन्द्र खड़गांव का प्रभार धान खरीदी हेतु दामोदर प्रसाद कुबंज को दिया जाता है तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. राजापुर के प्राधिकृत अधिकारी एवं समिति प्रबंधक अशोक सिदार तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किया गया है जिससे कि धान खरीदी कार्य प्रभावित न हो।

  • Related Posts

    जिले में अब तक 267.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 29 जुलाई 2026/   भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 6.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई…

    Read more

    अवैध सागौन एवं साल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहनों के राजसात करने की प्रक्रिया शुरू

      अम्बिकापुर 29 जुलाई 2026/   सरगुजा वनमण्डल अम्बिकापुर के वन परिक्षेत्र अम्बिकापुर के अन्तर्गत पुलिस थाना कोतवाली द्वारा राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन लट्ठा 14 नग 2.023 घ.मी. के अवैध तरीके से…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए