Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने ली जल संसाधन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर 15 जनवरी 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप ने सरगुजा प्रवास के दौरान बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव श्री राजेश टोप्पो, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उइके, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि आम जन की सुविधा एवं कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम की गुणवत्ता और ठेकेदारों पर नियंत्रण सुनिश्चित करते हुए समय सीमा में प्रगतिरत परियोजनाओं और निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए। बैठक में विशेष सचिव श्री टोप्पो ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर सरगुजा संभाग के सभी जिलों का दौरा किया गया है और विभिन्न कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने शेड्यूल बनाकर साइट निरीक्षण करने भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
बैठक में विधायकों द्वारा घुनघुट्टा परियोजना द्वारा अंतिम छोर तक पानी पहुंचने और बांकी डैम में जल की निरंतर उपलब्धता हेतु अधोसंरचना निर्माण की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई जिसपर मंत्री श्री कश्यप ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। बैठक में घुनघुट्टा जलाशय के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत