Ro no D15139/23

खेती-किसानी से जुड़ा व्यवसाय करने बड़ौदा आरसेटी में निःशुल्क प्रशिक्षण

ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से 3 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में कृषि उद्यमियों को 13 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से आगामी 3 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान की निदेशक सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि यह प्रशिक्षण आवासीय सुविधायुक्त होगा। इसके लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, परिचय पत्र की फोटो और चार पासपोर्ट साईज के फोटो के आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में जमा किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद बैंक द्वारा ऋण सुविधा के लिए परामर्श भी दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रशिक्षण के दौरान कृषि की नई परिदृश्य एवं गतिविधियां, भारत में मानसून पैटर्न एवं भारतीय कृषि पर प्रभाव, मिट्टी परीक्षण, वर्तमान खेती एवं जैविक खेती की तुलना, उर्वरक एवं जैविक खाद का उपयोग, लाभकारी कीड़ों एवं अन्य सूक्षम जीवों की भूमिका, उत्पादन में गुणवत्तापूर्ण बीजों की भूमिका इसका महत्व एवं अपनाई जाने वाली पद्धतियां, कुशल सिंचाई पद्धति, स्प्रिंकलर सिंचाई और ड्रिप सिंचाई, छोटे और सीमांत किसानों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली, क्षेत्र की प्रमुख फसलों के सामान्य कीड़े और बीमारियों से नियंत्रण, प्रमुख बागवानी फसलें, उच्च तकनीक कृषि में नवीनतम मशीनरी और उपकरणों का उपयोग, मछलीपालन, डेयरी फार्मिंग हेतु नस्ले, नस्लों का चयन, कृत्रिम गर्भाधान, डेयरी पशुओं का पोषण और आहार, चारा तैयार करना, अजोला चारा फसलों का उपयोग, भेड़ पालन, सुअर पालन, खरगोश पालन, मुर्गी पालन इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी