Ro no D15139/23

जिला कार्यालय में कलेक्टर नम्रता गांधी ने किया ध्वजारोहण

धमतरी । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर सुश्री गांधी ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय जिम्मेदारियों को लेकर हम सब देश के लोगों के विकास के लिए काम करने वाले तंत्र का हिस्सा हैं। हमें शासकीय, अधिकारी, कर्मचारी के रूप में आमजनों को सभी काम नियमानुसार बिना विलंब किए समयावधि में पूरे करने चाहिए। कलेक्टर ने पिछले एक वर्षों में जिले में विकास कार्यों में सहयोग और समन्वय के लिए सभी के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का इस तरह से निर्वहन करना चाहिए कि आम जनता को वास्तविक रूप में लोकतंत्र और गणतंत्र का आधार होने का एहसास हो सके। कलेक्टर ने सभी से अपील की कि जिले के गरीब, पिछड़े और आमजनों की परेशानियों को दूर करने, उनके विकास के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं को पूरी ईमानदारी से समयावधि में पूरा करें और जिले, राज्य और देश के विकास में भागीदार बने। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी