Ro no D15139/23

कन्या परिसर स्थित छात्रावासों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर

शयनकक्ष, भोजन कक्ष, किचन, परिसर आदि का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने किया निर्देशित
व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर सीधे बच्चों से की बात, परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा कर खूब मन लगाकर पढ़ने किया प्रेरित

अम्बिकापुर 28 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर मंगलवार को अम्बिकापुर के नमनाकला स्थित कन्या परिसर में छात्रावासों के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने परिसर में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, आदर्श कन्या छात्रावास, कन्या शिक्षा परिसर, कन्या हिल कोरवा आवासीय परिसर, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसपर एसी ट्राइबल श्री ललित शुक्ला ने बताया कि परिसर के एंट्री गेट पर शिफ्टवार 4 सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। बिना अनुमति के कोई परिसर में एंट्री नहीं कर सकता, इसके लिए रजिस्टर रखा गया है। आने-जाने वालों की एंट्री इस रजिस्टर में की जाती है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने इस दौरान उपस्थित छात्राओं से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं, शिक्षा, स्वच्छता आदि के सम्बन्ध में पूछा। बच्चों ने सभी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमें तुरन्त अवगत कराएं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्राओं की मांग पर बायोलॉजी शिक्षक की व्यवस्था करने तथा कन्या हिल कोरवा आवासीय परिसर के परिसर का समतलीकरण कर सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने हॉस्टल अधिक्षिका को सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए जाने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शयन कक्ष, शौचालय, रसोई, भोजन कक्ष, अध्ययन कक्ष, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी बच्चों से आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की तथा कड़ी मेहनत कर अच्छे परिणाम हासिल करने प्रेरित किया।

  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन