Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए कुल 75 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 19 हजार 255 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 11.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी।

परीक्षा को सुचारू, व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई हैं। परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) के लिए एक पुरुष एवं एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा की जाएगी।

दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह-
परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि फ्रिस्किंग एवं पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अवलोकन अवश्य कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केन्द्र में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध-
परीक्षार्थियों को परीक्षा में हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनकर परीक्षा केन्द्र आने की अनुमति नहीं होगी। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना भी वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर अनावश्यक सामान लेकर नहीं आने की सलाह दी गई है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनकर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य-

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट निकालकर लाना होगा। प्रवेश पत्र के प्रत्येक पेज को केवल एक तरफ प्रिंट करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा की जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी को फोटो युक्त मूल पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से लाना होगा। पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड में से कोई एक मूल दस्तावेज मान्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का फोटो प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो अभ्यर्थी को अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा।

उत्तर लिखने के लिए केवल नीले या काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग-
अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे तथा परीक्षा समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

निर्देशों का पालन नहीं करने पर परीक्षा से किया जा सकता है वंचित-
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उसकी अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा दिवस से पहले अपने प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केन्द्र, परीक्षा समय एवं अन्य आवश्यक विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें तथा परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से पर्याप्त पहले केन्द्र में पहुंचकर परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लें।

 

 

3 अक्टूबर को अंबिकापुर में सजेगी ‘नमो सेवा गाथा’, लाइट एंड साउंड शो में दिखेगी जनसेवा की यात्रा
पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे होगा आयोजन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सरगुजा की रहेगी सहभागिता

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन सरगुजा के सहयोग से 03 अक्टूबर को अम्बिकापुर में ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से जनसेवा की यात्रा को लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव शामिल होंगे।


लाइट एंड साउंड के माध्यम से होगी प्रभावशाली प्रस्तुति

‘नमो सेवा गाथा’ में लाइट एंड साउंड के संयोजन के माध्यम से जनसेवा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और अनकही कहानियों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सरगुजा ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन के सहभागी बनने की अपील की है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार)‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ ग्राम पंचायतों में विकसित ग्राम पंचायत प्लान की प्रक्रिया शुरू ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने तय की गांव के विकास की प्राथमिकताएं, जरूरतों और जरूरी कार्यों पर हुआ संवाद विकसित ग्राम पंचायत प्लान के लिए आधार डेटा, GIS मैप और 375 अनुमेय कार्यों की दी गई जानकारी

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को सरगुजा जिले के ग्राम पंचायतों में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) तैयार करने की प्रक्रिया…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी