Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं पार्षद पद हेतु लिए गए 159 नामांकन पत्र दाखिल
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित

जशपुरनगर 29 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 28 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, सभी विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, श्री नन्दजी पांडे, श्री ओंकार यादव, श्री रितुराज बिसेन, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्यय नाम निर्देशन के कार्य में शामिल थे।
इसी प्रकार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13 एवं पार्षद पद हेतु लिए 159 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु नगर पंचायत कुनकुरी के लिए 02, नगर पंचायत बगीचा के लिए 06, नगर पंचायत पत्थलगांव के लिए 03, नगर पंचायत कोतबा के लिए 02 एवं पार्षद पद हेतु नगर पंचायत कुनकुरी के लिए 39, नगर पंचायत बगीचा के लिए 52, नगर पंचायत पत्थलगांव के लिए 41 और नगर पंचायत कोतबा के लिए 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 निर्धारित है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने किया JOHAR Edu&SAT का शुभारंभ

    जशपुर 29 नवम्बर 26/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जोहार एजुकेशन सेटेलाइट का शनिवार को  अपने निज निवास  बगिया में शुभारंभ किया। सभी को अपनी…

    Read more

    जशपुर में मखाना की खेती की होगी नई शुरुआत,

    राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने 10 कृषक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे जशपुर 29 नवंबर 26/ जिले में उद्यानिकी फसलों के विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?