
सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों और igniting dreams of young minds foundation ( ISRO’s registered space tutor ) के द्वारा Adani Foundation ds CSR सहयोग से जशपुर के विद्यार्थी तैयार कर रहे हैं अपना सैटेलाइट।’
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन जशपुर के निरंतर प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष तकनीक के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
संबंधित क्षेत्र मे अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, Robotics Workshop] Rocketry Workshop] Satellite Training Workshop Artificial Intelligence (AI) सहित विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं। इन पहलों ने विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक विज्ञान और तकनीकी नवाचार से परिचित कराया है।
इसी दूरदर्शी प्रयास का एक महत्वपूर्ण परिणाम है *JOHAR Edu&SAT* जिसका अनावरण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा किया गया। यह जिला प्रशासन जशपुर की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके अंतर्गत जशपुर जिले के 50 चयनित विद्यार्थी अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
शिक्षा और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण पहल को प्रोत्साहन देने तथा जशपुर के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने में । dani Foundation का योगदान सराहनीय है।
इस पेलोड के माध्यम से विद्यालयों द्वारा भेजे गए संदेशों को अंतरिक्ष से प्रसारित करने तथा जशपुर में स्थापित UHF Ground Station की सहायता से सैटेलाइट को ट्रैक कर डेटा प्राप्त करने और डिकोड करने का लक्ष्य है। इसका संभावित प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है।
IDYM Foundation के प्रतिनिधि शिव सिंह भदौरिया ने बताया कि जशपुर के विद्यार्थियों में Scientific Temperament अर्थात वैज्ञानिक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा, ष्पहले विद्यार्थी अंतरिक्ष और सैटेलाइट के बारे में कल्पनाओं और सपनों के आधार पर बातें करते थे, लेकिन अब वे तकनीक को समझने, उसके पीछे के विज्ञान को जानने और स्वयं कुछ नया विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जब कोई विद्यार्थी सैटेलाइट के वास्तविक पुर्जों को अपने हाथों में लेकर समझता है, तो उसके भीतर आत्मविश्वास पैदा होता है। अब विद्यार्थी सवाल करते हैं कि सैटेलाइट कैसे काम करता है, सिग्नल कैसे भेजता है, अंतरिक्ष से संदेश कैसे प्राप्त होंगे और इसे रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष तक कैसे पहुंचाया जाएगा। यही बदलाव जशपुर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।ष्
इस परियोजना की विशेषता यह है कि जनजातीय बहुल क्षेत्र के विद्यार्थी अब केवल अंतरिक्ष विज्ञान के दर्शक नहीं, बल्कि एक वास्तविक अंतरिक्ष मिशन के निर्माण और संचालन की प्रक्रिया में सहभागी बन रहे हैं। प्ैत्व् के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों एवं अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग और रेडियो संचार जैसी तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
*JOHAR Edu&SAT केवल एक सैटेलाइट परियोजना नहीं, बल्कि जशपुर के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को तकनीकी क्षमता और वैज्ञानिक सोच में बदलने का एक सशक्त माध्यम है।’
कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी की दूरदर्शी सोच, जिला प्रशासन जशपुर के सतत सहयोग से तकनीकी विशेषज्ञता का यह समन्वय शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में शिक्षा, तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।









