Ro no D15139/23

कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल, कहा इंदौरी नगर में विकास की गति डबल इंजन की रफ़्तार से हो रहा

*इंदौरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन*

11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो चुके हैं। जगह-जगह चुनावी सभा हो रही है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहें हैं। आज नगर पंचायत इंदौरी में भी भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बाइक रैली के माध्यम से प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया वहीं सम्मलेन में संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत मिली है। आज आप जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य,सहयोग,समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य किया, जनता के घरों तक जाकर प्रचार किया, भाजपा की रीती नीति से जन-जन को अवगत कराया उसका सार्थक परिणाम हमें प्रदेश व केंद्र में दिखने को मिला। एक बार पुनः उसी उत्साह, जोश व जूनून के साथ मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूँ कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के विकास पथ में हम सभी अग्रसर होकर जन-जन के घरों तक पहुंचे। प्रदेश के विकास के बाद अब हर गाँव और नगर के विकास की जिम्मेदारी आप सभी पर है। यहां भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी है और हमें उसी उद्देश्य के साथ नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा का कमल ध्वज लहराना है।

उन्होंने आगे कहा कि आज इंदौरी नगर पंचायत के हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से हो रहें हैं। विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज निन्दौरी नगर की लगभग 2000 हजार महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है। लगभग 5300 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के जरिए 5 लाख तक निशुल्क उपचार मिल रहा है। नगर के 1600 से अधिक किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस मिला वहीं 3100 रुपए/क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई। विधानसभा के 18000 से अधिक परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है। इन सभी कार्यों और योजनाओं से आज प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में व्यापक सुधार आने के साथ ही आर्थिक रूप से उन्हें संबल मिल रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारा प्रदेश जिस प्रगति के पथ पर अग्रसर है उससे निश्चित ही हम विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के अपने संकल्प को सार्थक करने की दिशा में अग्रसर हैं। आगामी चुनाव में इन सभी विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी और प्रदेश में विकास की यह गति तीन गुनी रफ़्तार से होगा। आइये हम सभी संकल्प करें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं घोषणाओं की जानकारी उनसे साझा करें और भाजपा की जीत का शंखनाद करें।

  • Related Posts

    कवर्धा नगर एवं वनक्षेत्र में तेंदुआ की उपस्थिति के संबंध में वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही तथा भ्रामक/अफवाहजनक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध की जाएगी विधिक कार्यवाही

    दिनांक : 29 /10 /2026 कवर्धा, जिला कबीरधाम में विगत लगभग 2 सप्ताह से कवर्धा नगर एवं निकटवर्ती वनक्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने संबंधी सूचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों, व्हाट्सएप ग्रुपों,…

    Read more

    बैगा जनजाति के जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं : ईतवारी मछिया

    लगभग 26 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे और धान कटाई के आरोपों को लेकर एसडीएम पंडरिया से शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग   कबीरधाम – आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा