Ro no D15139/23

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रचार हेतु ईवीएम मशीन के लाइव डेमो का किया अवलोकन

स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्रों की व्यवस्था का लिया जायजा

जगदलपुर 04 फरवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जगदलपुर शहर के संजय बाजार के समीप  जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रणाली में प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के लाइव डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मशीन के उपयोग और महापौर, पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के संबंध में चर्चा किए। साथ ही डेमोस्ट्रेशन कार्य में लगे अधिकारियों से मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

संजय बाजार के समीप स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने  मतदान केंद्र दिवाल लेखन की सराहना किए, इसके साथ ही संगवारी बूथ, महिला मतदान केंद्र की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री डॉ सर्वेश्वर भूरे, नोडल अधिकारी पुलिस श्री  ओपी पाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी