Ro no D15139/23

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान कार्य- कलेक्टर हरिस एस

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर 05 फरवरी 2025/  
कलेक्टर श्री हरिस एस ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र और पंचायत स्तर के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस के अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और सेक्टर अधिकारी सजग होकर मतदान कार्य सम्पन्न करवाएंगे। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन को सुनिश्चित करवाएं, साथ ही चुनाव प्रचार में उपयोग की जा रही लाउडस्पीकर का निर्धारित डेसीबल लेबल से अधिक होने पर संबंधितों को समझाईश दें और आवश्यकता के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए ।

बैठक में कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसर अपने दायित्व के प्रति सजग रहें और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन में पूरा प्रयास किया जाए कि मतगणना उसी मतदान केंद्र में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय में ईवीएम मशीन डेमो को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में वोटर इनफार्मेशन स्लीप बांटने, नगरीय निकाय निर्वाचन में महिला मतदान कर्मी का उपयोग करने, मतदान और मतगणना स्थल की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने पर चर्चा किए। मतपत्र का प्रूफ रीडिंग कार्य को चरणवार करने पर जोर दिया गया और रूट चार्ट के आधार पर वाहन की व्यवस्था हेतु मतदान में उपयोग करने पर चर्चा किया गया । इसके साथ ही विभागीय बजट की स्थिति व आवश्यकता के संबंध में चर्चा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा

    बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों को…

    Read more

    कमिश्नर  डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजा

        किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे करने और पड़त सहित अन्य रकबों का स्पष्ट उल्लेख करने के दिए निर्देश जगदलपुर, 02 सितम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग