Ro no D15139/23

सीईओ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

मतदान कर्मियों को सजग रहते हुए निष्पक्ष चुनाव पूर्ण कराने के दिए निर्देश
जनपद पंचायत पाली, करतला एवं पोड़ी उपरोड़ा में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

कोरबा 05 फरवरी 2025/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद पंचायत पाली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोड़ी उपरोड़ा के शासकीय आत्मानंद विद्यालय एवं करतला में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने मतदान कर्मियों से कहा कि वे पंचायत चुनाव की बैलेट प्रक्रिया और प्रशिक्षण की जानकारी गंभीरता से लें। उन्होंने मतपेटी को सील करने, पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने, लिफाफों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सही ढंग से पूरा करने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक सीखने पर जोर दिया, जिससे चुनाव निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। श्री नाग ने मतदान दल के कर्मियों को निर्देशित किया कि वे मतदान और मतगणना के समय सतर्क और सचेत रहते हुए बिना किसी दबाव के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने मतदान कर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया और उन्हें निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत पाली के सीईओ श्री भूपेंद्र सोनवानी, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सीईओ श्री जय प्रकाश डडसेना सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी