Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए 53 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
– अभ्यर्थियों को किया गया चुनाव चिन्ह का आबंटन
राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए 68 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में 67 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए और 1 नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्राप्त कुल 67 नाम निर्देशन पत्रों के विधि मान्य होने के बाद 14 अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया है। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए 53 अभ्यर्थी के मध्य निर्वाचन होगा।
प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए निर्वाचन लडऩे वाले 53 अभ्यर्थियों को प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आबंटित किया गया। जिसमें जिला पंचायत राजनांदगांव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा से दीपक बाई चन्द्रकाम को दो पत्तियां, किरण विनोद बारले को ऊगता सूरज, मधु भुनेश्वर बघेल को पतंग एवं वैजयन्त्री देवी सांडे को छाता, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया से कविता ओमप्रकाश साहू को दो पत्तियां, ललिता टार्जन जेड साहू को ऊगता सूरज, रामकुमारी देवांगन को पतंग एवं शीला टाकेश सिन्हा को छाता, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा से अंगेश्वर देशमुख को दो पत्तियां, भागवत दास साहू को ऊगता सूरज, चंदन सिंह कश्यप को पतंग, चंद्रिका प्रसाद तिवारी को छाता, मधुकर बंजारे को गाड़ी, संजय कुमार यादव को फावड़ा और बेलचा एवं संतोष कुमार देशमुख को बिजली का बल्ब, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला से देवकुमारी साहू को दो पत्तियां, गीता गिरीश साहू को ऊगता सूरज, मधुबाला अंगेश्वर देशमुख को पतंग एवं शालिनी संध्या टोप्पो को छाता, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी से इन्दूमती चुनेश्वर साहू को दो पत्तियां, रीता सुयश नाहटा को ऊगता सूरज एवं विमल साहू (विभा) को पतंग, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा से जागृति चुन्नी यदु को दो पत्तियां एवं नीलम टीकेश साहू को ऊगता सूरज, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ से गिरधर वर्मा को दो पत्तियां, होमदत्त साहू को ऊगता सूरज, महेन्द्र कुमार यादव को पतंग, निर्मला जितेन्द्र सिन्हा को छाता एवं रामनाथ वर्मा को गाड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव से अनिता तिवारी को दो पत्तियां, कविता रविन्द्र अग्रवाल को ऊगता सूरज, किरण अमर साहू को पतंग, पुष्पा गौकरण वर्मा को छाता एवं सिंधु टाण्डिया को गाड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका से प्रभा रमेश साहू को दो पत्तियां, प्रशांत कोडापे को ऊगता सूरज एवं रधुवर प्रसाद अग्रवाल को पतंग, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब से अनिता मंडावी को दो पत्तियां एवं रामछतरी बाई चन्द्रवंशी को ऊगता सूरज, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11- बम्हनी चारभाठा से अश्वनी चंद्रशेखर मण्डलोई को दो पत्तियां एवं बिरम रामकुमार मंडावी को ऊगता सूरज, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला से आजेन दास बंजारे को दो पत्तियां, अलख राम साहू को ऊगता सूरज, चुम्मन साहू को पतंग, गिरधारी को छाता, हिरेन्द्र कुमार साहू को गाड़ी, किरण रविन्द्र वैष्णव को फावड़ा और बेलचा, किरण साहू को बिजली का बल्ब, लेखराम चन्द्रवंशी को सिलाई की मशीन एवं राजकुमारी मनोज सिन्हा को हाथ चक्की, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुमर्दा से गोपाल सिंह भुआर्य को दो पत्तियां, कांति भंडारी को ऊगता सूरज एवं प्रताप सिंह घावड़े को पतंग प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आबंटित किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 5 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया से चित्रलेखा वर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा से धनेन्द्र कुमार साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ से दीपक कुमार सिन्हा एवं जितेन्द्र सिन्हा ने नाम वापस लिया। इसी तरह आज निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा से प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया से रामेश्वरी साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा से रमेश कुमार पाण्डेय एवं सुरेन्द्र दाऊ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला से संध्या सुरेन्द्र दाऊ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी से भोजेश्वरी रवि साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ से महेन्द्र वैष्णव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनी चारभाठा से ईंगलाबाई हरदेवराम कतलाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला से कौलेश्वर साहू एवं प्रकाश शर्मा ने नाम वापस लिया।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल