राजनांदगांव 05 फरवरी 2025। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए लैटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा शनिवार 8 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कक्षा नवमीं हेतु सेंट विंसेंट पेलोटी इंटरनेशनल स्कूल डोंगरगढ़ एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कक्षा ग्यारहवीं हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बधियाटोला डोंगरगढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य
*सेवा की कहानी* *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य* *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…
Read more








