Ro no D15139/23

पोलिंग बूथ में युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित सभी मतदाता स्वस्फूर्त किया मतदान

बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार के प्रति दिखे जागरूक
90 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता कामता प्रसाद युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
80 वर्षीय हेमलता रावल, 72 वर्षीय विभा सक्सेना ने मतप्रयोग कर आमजनों से आगे बढ़कर मतदान करने किया अपील
बुजुर्ग दम्पतियों ने मतदान कर नगरवासियों से मतदान करने का किया आग्रह
18 वर्षीय दीक्षा साहू ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, लोकतंत्र के निर्माण में योगदान देने किया प्रेरित

कोरबा 11 फरवरी 2025/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत शहर के वयोवृद्ध मतदाता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नजर आए । बुजुर्ग मतदाताओं ने  सजगता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने मत प्रयोग के लिए सजग रहे आर पी नगर निवासी 90 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता श्री कामता प्रसाद सिंह युवाओं सहित सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने। अपने सिर  पर गम्भीर चोट लगे होने के बाद भी कामता प्रसाद ने कोरबा शहर के ब्लू बर्ड स्कूल  में बने मतदान केंद्र पहुँचकर शसक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना अमूल्य वोट दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन मतदान करना सभी नागरिक का मूल कर्तव्य है, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं को राष्ट्रहित में स्वस्फूर्त आगे आकर किसी प्रकार की भय, लोभ, प्रलोभन में आए बिना, धर्म, जाति, वर्ग,  समुदाय से ऊपर उठकत योग्य प्रत्यासी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इसी प्रकार ब्लू बर्ड स्कूल के  मतदान केंद्र में राजेन्द्र प्रसाद नगर की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता हेमलता रावल एवं 72 वर्षीय विभा सक्सेना ने अपना मताधिकार का उपयोग कर नगरवासियों से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की। मतदान केंद्र में बुजुर्ग दम्पति श्री पी पी सोनी अपनी पत्नी श्रीमती शकुंतला सोनी एवं श्री जे एल चौहान अपनी पत्नी श्रीमती अमृत देवी चौहान के साथ मताधिकार का उपयोग किया। बुजुर्ग दम्पतियों ने जन-जन से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया।
18 वर्षीय दीक्षा साहू ने उत्साह से किया पहली बार मतदान, लोगों से वोट डालने के लिए किया अपील
ब्लू बर्ड स्कूल में बने मतदान केंद्र में 18 वर्षीय युवा मतदाता सुश्री दीक्षा साहू उत्साह पूर्वक मतदान करने पहुँची। उन्होंने पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतिजार किया। इस दौरान उनजे चेहरे पे पहली बार मतदान करने की प्रसन्नता साफ झलक रही थी। बारी आने के बाद दीक्षा ने सभी प्रकिया पूर्ण करते हुए खुशी से अपना मतदान किया। मतदान करके दीक्षा हर्षित नजर आई, उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमजनो से बढ़ चढ़ कर मतदान करने और लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। कोसाबाड़ी के निर्मला स्कूल के मतदान केंद्र में भी 65 वर्षीय श्रीमती नारदमति चौहान सहित अन्य बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। ऐसी ही सभी नगरीय निकायों में बने पोलिंग बूथ में शहर के  युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित सभी मतदाता जागरूक नजर आए, सभी मतदान केंद्रों में मतदाता आगे आकर मतदान कर दुसरो को भी मतप्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी