Ro no D15139/23

लोकतंत्र के प्रति समर्पणः लकवाग्रस्त होने के बावजूद अशोक केरकेट्टा ने डाला वोट

कोरबा 11फरवरी 2025/लोकतंत्र में भागीदारी की मिसाल कायम करते हुए रिस्दी निवासी 50 वर्षीय श्री अशोक केरकेट्टा ने  लकवाग्रस्त होने पर भी नगरीय निकाय आम निर्वाचन में मतदान किया। छह महीने पहले लकवे का शिकार हुए अशोक के शरीर का बायां हिस्सा प्रभावित हो गया था, जिससे उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है।इसके बावजूद, लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई और लाठी के सहारे न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। अगर मैं इतनी मुश्किलों के बाद भी वोट डाल सकता हूं, तो हर नागरिक को जरूर मतदान करना चाहिए।“ उनकी इस भावना ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने उनके जज़्बे की सराहना की। अशोक केरकेट्टा का यह कदम लोकतंत्र की मजबूती और जागरूकता का प्रतीक बन गया है।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल