Ro no D15139/23

माता मावली मेले में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप

विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन, अबूझमाड़ मैराथन के टी-शर्ट का विमोचन

नारायणपुर, 19 फरवरी 2025। ऐतिहासिक माता मावली मेले में आज छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, कौशल विकास, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने माता मावली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मावली माता का आशीर्वाद बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की शक्ति प्रदान करता है। यह मेला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाते हैं। उन्होंने कहा, “यहां के आदिवासी जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं।”

मड़ई-मेला: लोक कला और संस्कृति का संगम

श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अंचल के मड़ई-मेले आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं के संरक्षण के केंद्र हैं। माता मावली मेला भी जिले का ऐतिहासिक और ख्याति प्राप्त आयोजन है, जहां हर वर्ष स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज के सगे-संबंधी आते हैं और इस सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव करते हैं।

उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय इस मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही, उन्होंने माता मावली के आशीर्वाद से जिले में चौतरफा विकास की कामना की और उपस्थित जनसमूह से मेले का आनंद लेने का आग्रह किया।

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन टी-शर्ट का विमोचन

श्री कश्यप ने 02 मार्च को होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन में भाग लेने का आग्रह किया और इसे शारीरिक फिटनेस और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

मेले में स्टॉलों और दुकानों का अवलोकन

मंत्री श्री कश्यप ने मेले में लगी विभिन्न सरकारी विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न दुकानों का अवलोकन किया। उन्होंने पूजा सामग्री भी खरीदी और स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया।

प्रमुख गणमान्यजनों की उपस्थिति

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, पार्षद कृति पोटाई, नेहा कश्यप, रमशीला नाग, संगीता जैन, हेमंत पात्र, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, समाजसेवी गौतम एस. गोलछा, जैकी कश्यप, संदीप झा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

माता मावली मेला अपनी सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है, और इस वर्ष भी इसकी भव्यता लोगों को आकर्षित कर रही है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: तराईगांव जलाशय में स्वच्छता के साथ गूंजा जल संरक्षण का संदेश

    *जल जन चौपाल एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक*   *ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प*   रायपुर,…

    Read more

    सेवा सेतु अभियान: दीपक कुमार के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ बनी सुविधा का सेतु

    *शिविर में आवेदन और हाथों-हाथ श्रमिक पंजीयन, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत*   *श्रमिक पंजीयन से अब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की राह हुई आसान*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी