Ro no D15139/23

जिले में दुसरे चरण का मतदान सूचारू रूप से हुआ सम्पन्न

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान
वयोवृद्ध सहित दिव्यांग, युवा, महिला पुरूष सभी मतदाताओं ने निर्वाचन में निभाई अपनी सहभागिता

कोरबा 20 फरवरी 2025/ कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के तहत आज पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सुचारू रूप से निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जंनपद अंतर्गत मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए लोगो की भीड़ बनी रही।  क्षेत्र के महिला ,पुरूष, युवा, दिव्यांग सहित बुजुर्ग मतदाताआें में अपने मताधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वस्फूर्त आगे आकर मतदान किया। युवा मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आया। महिला मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर उमंग से अपना अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई ।
वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता बने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, वोट देकर अच्छे नागरिक होने का दिया परिचयः-
त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में उचित पंचायत पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दी। लोग मतदान के लिए पंक्तियों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के चेहरे में मतदान के लिए उत्साह नजर आया। मतदान केन्द्रों में लाईन में कतारबद्ध खडें होकर सभी मतदाताओ ने प्रसन्नता पूर्वक मतदान किया।
नन्हें बच्चे को गोद में लेकर हीरामति ने किया मतदानः-
मड़ई मतदान केन्द्र में अपने नन्हें बच्चे को गोद में लेकर मतदान के लिए आई महिला मतदाता श्रीमती हीरामति तिग्गा ने मतदान कर सभी को प्रेरित किया। इसी प्रकार महिला मतदाता श्रीमती सावित्री, भगवती सहित अन्य मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभटर हुए आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
बुजुर्ग मतदाता श्री धीरसाय एवं सहसराम ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में निभाई भूमिका :-
दिव्यांग गनपत राम ने वोट देकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान का किया आग्रहः-
आम मतदाताओं के साथ ही वयोवृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं में भी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाने की उत्सुकता नजर आई। केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रसन्नता पूर्वक मतदान किया एवं अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया। कोनकोना पंचायत के दिव्यांग मतदाता श्री गनपतराम व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया एवं आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
इसी प्रकार एतमानगर पंचायत के रहने वाले बुजुर्ग मतदाता श्री धीरसाय एवं सहसराम ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए युवाओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। बुजुर्गों की अपने निर्वाचन कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने की जागरूकता सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वृद्धा श्याम बाई, व सुकवारा बाई ने  केन्द्र पहुँच कर किया मतदान, सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में दिया अपना योगदानः-
युवा मतदाताओं के जैसे ही बुजुर्ग मतदाताओं में अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए जागरूकता नजर आया। उन्होंने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के मतदान केन्द्र कोनकोना में पंचायत क्षेत्र की रहने वाली वृद्धा श्याम बाई एवं मतदान केन्द्र एतमानगर में गांव की वयोवृद्धा सुकवारा बाई अपने घर वालो के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया। बुजुर्गा का अपने अधिकारों के प्रति सजगता अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी