Ro no D15139/23

तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव में हुआ मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
– कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा
– दोपहर 1 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 64.65 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव में 69.41 प्रतिशत मतदान
राजनांदगांव 23 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य, 100 सरपंच एवं 1400 पंच पदों के लिए 100 पंचायत के 263 मतदान केन्द्रों तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद पंचायत सदस्य, 76 सरपंच एवं 1057 पंच पदों के लिए 76 पंचायत में 209 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था थी। मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे थे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने कतार में रहकर बारी-बारी से मतदान किया। ग्रामीण मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला। युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग अन्य सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खुज्जी, किरगी, नांदिया, करमतरा, दिवानझिटिया, तुमड़ीबोड़ के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के लिए प्रेरित किया और अन्य ग्रामीणों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने कहा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 64.65 रहा है। जिसमें 60.75 प्रतिशत पुरूष एवं 68.63 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 69.41 रहा है। जिसमें 65.04 प्रतिशत पुरूष एवं 73.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले