Ro no D15139/23

– सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकाय क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव श्रीमती अंजू त्रिमाठी ने नगर की स्वच्छता के लिए सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
शिविर में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से जीरोवेस्ट इवेंट पर आधारित भोजन व्यवस्था रखा गया। जिसमे प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए परंपरागत पत्तल का उपयोग कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा, पार्षद श्री कोमल साहू, श्रीमती पद्मनी ठाकुर, श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती लक्ष्मी नारायण सेन, एल्डरमेन श्री दयानन्द सेन, समाजसेवी श्री मनोज हेमनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदी सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्प: चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

      तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आधुनिक फिल्म निर्माण सुविधाओं के साथ हरित और पर्यावरण-संवेदनशील परिसर के रूप…

    Read more

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी