Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 27 फरवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक थे, जिनके भीतर मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण और अपराजेय साहस था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी ने अपने जीवन की अंतिम सांस तक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, लेकिन कभी भी ब्रिटिश हुकूमत के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। उनका बलिदान देशभक्ति, स्वाभिमान और वीरता का अद्वितीय उदाहरण है, जिसने हजारों युवाओं के हृदय में क्रांति की मशाल प्रज्वलित कर दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी का जीवन हमें त्याग, साहस और निडरता की सीख देता है। चंद्रशेखर आजाद जी की देशभक्ति की भावना आज भी राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा हम सभी को देती है।

  • Related Posts

    ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम

    *महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी ‘द्वीप्ति योजना’* रायपुर, 15 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा…

    Read more

    विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025

    *ग्रामीण छत्तीसगढ़ के सशक्तिकरण का नया अध्याय*   *1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई रोजगार गारंटी व्यवस्था, अब 100 के बजाय मिलेंगे 125 दिन का काम*   * *श्री…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम