Ro no D15139/23

28 फरवरी को क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से एक दिवसीय शिविर  का आयोजन

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम द्वारा 28  शुक्रवार को सुबह 09ः00 बजे से राजमाता श्रीमती  देवेन्द्र कुमारी  सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय मातृत्व शिशु अस्पताल परिसर में संचालित डीईआईसी जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र अम्बिकापुर  में क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट (एनजीओ) के सहयोग से एक दिवसीय शिविर कैम्प का आयोजन किया गया है।

जिले में कार्यरत आरबीएसके चिरायु दल द्वारा चिंहांकित 1 से 18 वर्ष के बच्चों का क्लब फुट (पावफिरा) का परीक्षण उपचार एवं प्लास्टर किया जाना है।साथ में  पावफिरा (मुड़ा हुआ पैर)  गामक विकृति (बैठने, चलने, सिर सम्हालने में देरी), दन्त रोग, दृष्टि दोष, मस्ष्तिक तंत्रीका दोष (सेरिब्रल पालसी झटका लगना), श्रवण दोष (बहरापन, सुनने की कमी), व्यवहार संबंधी विकार-मानसिक मंदता, बोली और भाषा विलंब  संज्ञानात्मक विलंब, सीखने में विकार संबंधी दोष, ध्यान की कमी अतिसक्रियता चंचलता दोष, डाउन्स सिंड्रोम (शारीरिक गुणसूत्री विकार) जन्मजात विकृति, हड्डी, मांस पेशी, स्नायु संबंधी दुर्बलता, का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं फालोअप किया जायेगा। पावफिरा (मुडा पैर) के बच्चों का निःशुल्क प्लास्टर किया जायेगा तथा क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के तरफ जूता दिया जायेगा। विशेषज्ञों द्वारा उपचार व सलाह दिया जायेगा।

  • Related Posts

    16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध

    अम्बिकापुर 16 जून 2026/  मछली पालन विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन)को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 16 जून 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टाॅप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं