Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर 28 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम  के तहत राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय मातृत्व शिशु अस्पताल परिसर में डीईआईसी (जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र) के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट (एनजीओ) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

जिले में कार्यरत आरबीएसके चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित 1 से 18 वर्ष के बच्चों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान क्लब फुट (पांवफिरा), जन्मजात विकृतियां, न्यूरोलॉजिकल विकार, हड्डी एवं मांसपेशी संबंधी दुर्बलता, मानसिक मंदता, दृष्टि दोष, श्रवण बाधितता, दंत रोग, संज्ञानात्मक विलंब, डाउन्स सिंड्रोम और अन्य विकारों से प्रभावित बच्चों का उपचार एवं फॉलो-अप किया गया। क्लब फुट से प्रभावित बच्चों का निःशुल्क प्लास्टर किया गया तथा क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट द्वारा जूते भी प्रदान किए गए।

106 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 106 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीईआईसी जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, जो सरगुजा संभाग का एकमात्र ऐसा केंद्र है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत है। यह केंद्र 0-18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो जन्मजात शारीरिक एवं मानसिक विकृतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
आरबीएसके टीम द्वारा दूरस्थ गांवों में जाकर ऐसे बच्चों की पहचान की जाती है और उन्हें डीईआईसी केंद्र में उपचार हेतु लाया जाता है। इस केंद्र में फिजियोथेरेपिस्ट, मनोचिकित्सक, दंत सर्जन, चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा समन्वित प्रयासों से बच्चों के भविष्य में होने वाली दिव्यांगता को कम करने का कार्य किया जाता है। इस शिविर के माध्यम से जिले के अनेक बच्चों को निःशुल्क उपचार और आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

विशेषज्ञों एवं अधिकारियों का सहयोग रहा अहम
इस शिविर के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम के मार्गदर्शन में आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकांत, डीईआईसी प्रबंधक कमल नारायण सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिश पैंकरा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आकांक्षा कौशल, डेंटल सर्जन डॉ. सुप्रिया टोप्पो, स्पेशल एजुकेटर नीरज कुमार साहू, सोशल वर्कर गीता चतुर्वेदी, लैब टेक्नीशियन सुलताना नुसरत, स्टाफ नर्स सपना चौधरी, ऑप्टोमेट्रिस्ट ज्ञानलता तिग्गा, एवं अटेंडर अजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    “मेरे सपनों का भारत” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्नप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाला भारत शिक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत होगा तथा विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा- सांसद चिंतामणि महाराज

    प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा चित्रकला, रंगोली, विज्ञान मॉडल, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ड्रॉपआउट बच्चों की हुई…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर को सीतापुर में कॉलेज ग्राउंड में होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले, पंजीकृत खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

      अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ विकासखंड सीतापुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी