Ro no D15139/23

टोल फ्री नंबर 104 व 14555 पर कॉल कर दर्ज करा सकते है परेशानी

कोरबा 04 मार्च 2025/ आमजनों को अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र लोगों को सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना में देश के बड़ी संख्या में अस्पताल रजिस्टर्ड हैं।  सरकारी या आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल किसी भी निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक अपना इलाज करा सकता है। इस कार्ड में सभी बीमारियों के लिए पैकेज तय है। निर्धारित पैकेज से ज्यादा कोई भी अस्पताल रकम नहीं ले सकता है। सीएमएचओ ने बताया कि किसी भी अस्पताल द्वारा तय पैकेज से ज्यादा की रकम लिए जाने की स्थिति में पीड़ित आयुष्मान के नोडल अधिकारी से  सम्बंधित संस्थान/व्यक्ति के विरुद्ध लिखित शिकायत कर सकते हैं। पीड़ित द्वारा अपनी कराई गई बिमारी के इलाज के सम्बंध में  शिकायत में उल्लेख करना आवश्यक है। नोडल अधिकारी द्वारा शिकायत की जाँच गठित टीम द्वारा करायी जाएगी। शिकायत की पुष्टि होने पर ज्यादा वसूली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सीएमएचओ ने आमजनों से  इलाज हेतु तय पैकेज से ज्यादा रकम की मांग करने वाले  अस्पताल के विरुद्ध  शिकायत टोल फ्री नंबर 104 और 14555 पर करने का आग्रह किया है। साथ ही पीड़ित संबंधित अस्पताल की जानकारी, पते सहित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक  वेबसाईट  https//cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.html पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सीएमएचओ डॉ  केशरी ने जिले के आयुष्मान कार्ड से वंचित  लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा एक्टिव मोबाइल नंबर के साथ चॉइस सेंटर या पंजीकृत अस्पताल में जाकर  अनिवार्य रूप से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने का अपील किया है।
  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी