Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को वर्चुअल मोड के माध्यम से भी प्रकरणों का निपटारा किया जायेगा

अंबिकापुर 06 मार्च 2025/ नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के लिए 9 खंडपीठ का गठन किया गया है। जिसमे से खंडपीठ क्रमांक 1 श्री के०एल०चरयाणी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है तथा खंडपीठ क्रमांक 2 श्रीमती उर्मिला गुप्ता चेयरमैन स्थाई लोक अदालत की है। खण्डपीठ क्रमांक 3 श्रीमती ममता पटेल, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 4 श्रीमती मोनिका जायसवाल, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 5 श्री सुमित कपूर पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ,श्रम न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खंडपीठ क्रमांक 6 श्री सुमित कुमार हर्षयाना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बिकापुर की है। खंडपीठ क्रमांक 7 श्रीमती बरखा रानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 अम्बिकापुर / किशोर न्याय बोर्ड, अंबिकापुर की है। खंडपीठ क्रमांक 8 श्री अरिन्दम नेरल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। खंडपीठ क्रमांक 9 सुश्री प्रांजलि नेताम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। तालुक विधिक सेवा समिति सीतापुर में एक खंडपीठ का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत हेतु राजस्व न्यायालयों में भी खंडपीठ का गठन किया गया है।  उन्होंने बताया कि उक्त लोक अदालत में वर्चुअल मोड के माध्यम से भी प्रकरणों का निपटारा किया जायेगा जिसमें दूर-दराज के लोग उक्त माध्यम से जुड़कर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकेगें।
  • Related Posts

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

      अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिला आबकारी अधिकारी  एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल