Ro no D15139/23

बतौली, लोसगा एवं ग्राम वंदना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिलाओं के कानून एवं शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 06 मार्च 2025/ महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य को महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यकम अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम बतौली, लोसगा एवं ग्राम वंदना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुलेखा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानून एवं महिला शक्तिकरण योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महिला हेल्पलाईन नम्बर के संबंध में जानकारी दी गई। आई०सी०पी०एस० के टीम द्वारा मिशन वात्सलय, सखी वन स्टॉप के टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी एवं चाईल्ड लाईन द्वारा चाईल्ड लाईन की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सम्मानीय जनप्रतिनिधी, ग्राम की महिलाएं, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि बाल विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन ग्राम पंचायत, ग्रामों, आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यकमों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक वैधानिक अधिकारो के प्रति प्रतिबद्धता, उनके समानता के अधिकारो को स्थापित करने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है।

  • Related Posts

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लेवल की मदिरा जप्त

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त…

    Read more

    पक्के घर की सौगात और बोनस की खुशियां, इस बार किसान झुन्ना सिंह की होली होगी खास पक्का आवास बनकर तैयार, धान की बोनस राशि से घर में चढ़ेगा खुशियों का रंग

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। जिले के लखनपुर…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी