Ro no D15139/23

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री वर्मा

*राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित*

रायपुर, 8 मार्च 2025/राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित और समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रही है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजनाएं संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर श्री दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    रायपुर 5 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को…

    Read more

    स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर

    *खेती-किराना और महुआ व्यापार से बनीं आत्मनिर्भर* रायपुर, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले से लगभग 15 किलोमीटर दूर नियद नेल्ला नार क्षेत्र के ग्राम चेरपाल की रहने…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….