Ro no D15139/23

जिला सीईओ पहुंचे दूरस्थ गांव, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित

अम्बिकापुर 08 मार्च 2025/  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 25 फरवरी से 11 मार्च तक आवास पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल जनपद पंचायत लुंड्रा की दूरस्थ ग्राम पंचायत कर्रा के बकराताल गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें समय पर आवास पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया।

आवास पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सीईओ श्री अग्रवाल ने आवास निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अन्य हितग्राहियों को भी मार्च माह तक अपना आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आवास निर्माण हेतु राशि जारी करने में आ रही तकनीकी समस्याओं को दो दिवस में निराकरण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले में 2 हजार 193 पीएम जनमन आवास स्वीकृत हैं, जिसमें 224 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं मार्च माह में 490 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि आवास के लिए हितग्राहियों को चार किस्तों में दो लाख रुपये और 95 मानव दिवस की मनरेगा मजदूरी शासन द्वारा दिए  जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुंड्रा, एसडीओ आरईएस, जिला समन्वयक आवास, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक, पूर्व जनपद अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

—00—
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य…

    Read more

    कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

     अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने