Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों की हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन रैली निकालकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने दिया संदेश
राजनांदगांव 08 मार्च 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों की हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा नियमों को जनसामान्य में संदेश देने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन रैली निकाली। दो पहिया वाहन रैली अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण (अजाक) थाना से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक, भारतमाता चौक, बसंतपुर थाना तिराहा, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक होते हुए गुरूद्वारा चौक, आम्बेडकर चौक से नया बस स्टैण्ड, गुरूद्वारा चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए वापस अजाक थाना पहुंचकर समापन किया गया। महिला पुलिस कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा नियमों से लिखें तखती हाथों में लेकर जनसामान्य को संदेश दिया। रैली में दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहने पीछे बैठे सवारी को भी हेलमेट पहनायें, बिना लायसेंस के वाहन न चलाए, दुर्घटनाओं में घायलों को उपचार हेतु मदद करें, सड़क में अपने बाये ओर चले रोड के बीचो बीच न चले, नशे की हालत में कोई भी वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल का कतई उपयोग न करें, नबालिग बच्चें को वाहन चलाने न दे, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मूलमंत्र को अपनाये, सदैव यातायात नियमों का पालन करें, माल वाहक में सवारी न करें और दुर्घटना से बचे  जैसे सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री भावेश बैद, श्री राजेश श्यामकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद

    *- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ*   राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा…

    Read more

    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

    राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात