Ro no D15139/23

आज पांचवीं का गणित का पर्चा हुआ, पहले दिन 55 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे

*10 हजार 884 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा*

धमतरी 17 मार्च 2025/ पांचवीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन 10 हजार 884 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। आज 55 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक तीन हजार 402 विद्यार्थी धमतरी विकासखण्ड में, कुरूद विकासखण्ड में तीन हजार 261, नगरी विकासखण्ड में दो हजार 945 और मगरलोड विकासखण्ड में एक हजार 276 विद्यार्थियों ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं दीं। आज की परीक्षा में सबसे अधिक 26 विद्यार्थी धमतरी विकासखण्ड में अनुपस्थित रहे। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड में 16, नगरी में 9 और मगरलोड विकासखण्ड में 4 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने बताया कि पांचवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं हैं। आठवीं की परीक्षा कल 18 मार्च से होंगी। जिले में इन परीक्षाओं के लिए एक हजार 581 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं 11 बजे तक और आठवीं की परीक्षाएं दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं में जिले के 24 हजार 408 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न सम्पादन के लिए उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। दल में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, सहायक जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आदि को शामिल किया गया है। उड़नदस्ता दल द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक भी नकल प्रकरण नहीं मिला।

*ये रहेगा टाईम टेबल-*
कक्षा पांचवीं गणित 17 मार्च, अंग्रेजी 21 मार्च, हिन्दी 24 मार्च, पर्यावरण 27 मार्च।
कक्षा आठवीं गणित 18 मार्च, हिन्दी 22 मार्च, अंग्रेजी 26 मार्च, सामाजिक विज्ञान 29 मार्च, विज्ञान एक अप्रैल और संस्कृत/उर्दू 3 अप्रैल।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल के उन्नयन को मिली रफ्तार, जीवनदीप समिति ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर

      लॉन्ड्री कक्ष, आंतरिक सीसी सड़क, उद्यान विकास और पार्किंग शेड विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत धमतरी, 3 अक्टूबर 2026। जिला चिकित्सालय धमतरी को आधुनिक, सुव्यवस्थित और मरीजों के…

    Read more

    स्थानीय बाजार में अब 140 रुपये किलो बिकेगी ग्रामीण तालाबों की मछली

    20 प्रतिशत मत्स्य उत्पादन के स्थानीय विक्रय की दर में 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि मछुआरा समितियों, समूहों और डुबान क्षेत्र के परिवारों को मिलेगा बेहतर मूल्य धमतरी, 3…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी