Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर तेलीबांधा रायपुर निवासी अनिकेत परिमल के स्वामित्व का जप्तसुदा वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 7737 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जप्तसुदा वाहन से 12 नग गाय, 3 नग भैंसा एवं 1 नग भैंस का बछड़ा भरकर बिना चारा-पानी के क्रुरतापूर्वक बूचडख़ाना व कत्लखाना की ओर दुर्ग से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर प्लॉट नंबर 232 चारखंभा चौक अशोक नगर नागपुर निवासी जीशान मुस्तफा शेख के स्वामित्व का जप्तसुदा वाहन माजदा क्रमांक एमएच 05 एएम 0692 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जप्तसुदा वाहन से जप्तसुदा वाहन से 22 नग मवेशी भरकर बिना चारा-पानी के क्रुरतापूर्वक बूचडख़ाना व कत्लखाना की ओर दुर्ग से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था। उक्त दोनों आदेश के विरूद्ध पुनरीक्षण की अवधि 30 दिवस समाप्त हो जाने और सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दसा में राजसात किए गए वाहन का नियमानुसार आरटीओ से मूल्यांकन कराकर नीलामी की कार्रवाई करते हुए प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल किया जाएगा। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय) से जारी आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को प्राप्त महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई 11 मार्च को

    राजनांदगांव 05 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं अन्य सदस्यों द्वारा 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर…

    Read more

    जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आई तेजी

    *- सोलर पैनल लगने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी* *- केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए तक…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी